Home / उत्तराखंड / पौड़ी गढ़वाल / भाजपा महिला मोर्चा पौड़ी के सतपुली में “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली”, महिलाओं को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली व खाद्य तेल के विवेकपूर्ण उपयोग व पहाड़ी व्यंजन के प्रति किया जागरूक

भाजपा महिला मोर्चा पौड़ी के सतपुली में “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली”, महिलाओं को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली व खाद्य तेल के विवेकपूर्ण उपयोग व पहाड़ी व्यंजन के प्रति किया जागरूक

सतपुली:  प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट के निर्देशपर भाजपा महिला मोर्चा जिला पौड़ी द्वारा चौबटटाखाल विधानसभा के अंतर्गत सतपुली में मंडल की अध्यक्ष पुष्पा असवाल, एकेश्वर मंडल की अध्यक्ष सीमा सजवाण एवं पोखड़ा मंडल की अध्यक्ष मीना गुसाईं के नेतृत्व में “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के अंतर्गत जिला पौड़ी प्रवास में विधानसभा चौबट्टाखाल के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, महिला मोर्चा प्रभारी महिपाल नेगी , पोखड़ा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

जिला महामंत्री मधुबाला सुन्दरियाल, रजनी मौर्य, मंडल महामंत्री परमेश्वरी देवी जी, ममता रावत जी, बबीता नेगी, दिगंबरी देवी, संतोषी द्विवेदी, आरती नेगी, मंडल महामंत्री रेनु घिल्डियाल, गंगा खंतवाल जी, शकुंतला नेगी, मालती जुयाल,  ममता ध्यानी, शशि भट्ट एवं समस्त मंडलों के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा खाद्य तेल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कम तेल में तैयार पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, परिवार को पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। महिला मोर्चा निरंतर समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जनजागरूकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *