देहरादून :कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के सेवलाकला चन्द्रबनी में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा, तो पता चला कि रिया पुत्री राजेश मल्ल निवासी टीवीराणा चौक सेवलाकला चन्द्रबनी पटेलनगर उम्र 24 वर्ष द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना के सम्बन्ध में परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतका रिया पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रही थी। 15 जून की रात भी वो रोज की तरह अपने कमरे में चली गयी और देर रात तक पढती रही। आज सुबह जब समय करीब 10.30 तक उसके कमरे का दरवाजा नही खुला तो परिजनों द्वारा दरवाजा खटखटाया गया तथा दरवाजा नही खुलने पर जोर से धक्का मारा तो दरवाजे की कुंडी खुल गयी। परिजनों द्वारा अन्दर जाकर देखा की रिया द्वारा खिडकी के एगल पर फासी लगाई गई थी। पुलिस द्वारा मौके पर पंचायतनामे की कार्यवाही कर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया गया। आत्महत्या के कारणों की जाचं की जा रही है।
विवरण मृतका
1-रिया पुत्री राजेश मल्ल निवासी टीवीराणा चौक सेवलाकला चन्द्रबनी पटेलनगर उम्र 24 वर्ष ।







