Home / उत्तराखंड / देहरादून / भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कांग्रेस पर पलटवार,कहा- मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लगेगी जीत की हैट्रिक निश्चित, कांग्रेस हताश‌ व निराश

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कांग्रेस पर पलटवार,कहा- मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लगेगी जीत की हैट्रिक निश्चित, कांग्रेस हताश‌ व निराश

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे प्रदेश भर में विशेषकर युवा और महिलाओं मे उत्साह का माहौल है और भाजपा मिशन 2027 मे ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने जा रही है। वहीं धामी के नेतृत्व को लेकर बेचैन कांग्रेस हताश और निराश है।

कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनवीर चौहान ने कहा कि जनता सीएम धामी के नेतृत्व से संतुष्ट है और भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष के कथन पर कांग्रेस की टिप्पणी से समझा जा सकता है कि वह किस तरह से बेचैन और निराश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर मंथन नही बल्कि केंद्र द्वारा गुटीय संघर्ष को रोकने के लिए बनाये गए चतुर्भुज नेतृत्व पर करने की जरूरत है, क्योंकि वहाँ अब कई कोण उभर कर सामने आ रहे है। एक तरफ कांग्रेस और दूसरी और कोपभवन से बाहर आये हरदा पगडंडिया नाप रहे हैं। यह उनकी राज्य और केंद्रीय नेतृत्व को सीधी चुनौती है।

मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस एंटी इनकम्बेसी का राग फिर अलाप रही है लेकिन उसे समझना चाहिए कि राज्य मे दो बार सीएम धामी ऐतिहासिक कारनामा दिखा चुके है। धामी के कार्यकाल मे जो ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं वह देश के अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बने है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास कार्यों को लेकर जनता के पास जा रही है, जबकि कांग्रेस के पास अफवाहों की कुंडली के सिवाय कुछ नही है। नकल विरोधी कानून से युवाओं को पारदर्शिता का कवच देने, महिलाओं को क्षेतिज आरक्षण, यूसीसी, लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून सहित कई कार्य किये गए है। केंद्र से बेहतर तालमेल के चलते ही राज्य मे ढाई लाख करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतरने वाली है। उतराखंड आज पर्यटन के रूप मे विश्व पटल पर पहचान बना चुका है। वही 40 हजार के लगभग सरकारी नौकरियां तथा स्वरोजगार की योजनाओं से लाखों लोग लाभांवित हो रहे हैं।

मनवीर चौहान ने कहा कि धामी के चमत्कारिक नेतृत्व से कांग्रेस की परेशानी को समझा जा सकता है। हताश निराश कांग्रेस के पास अब विकल्प नही है और यह चुनाव विकास कार्यों को लेकर होने वाला है। भाजपा जन अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत उतरी है। अब तक हर वायदे पर खरे उतरे सीएम धामी के नेतृत्व मे भाजपा ऐतिहासिक हैट्रिक बनाने जा रही है और इसके लिए उसे जनता का पूरा समर्थन है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *