Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून SSP का सख्त एक्शन, चौकी प्रभारी समेत चौकी के सभी स्टाफ को किया निलम्बित

देहरादून SSP का सख्त एक्शन, चौकी प्रभारी समेत चौकी के सभी स्टाफ को किया निलम्बित

देहरादून : देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बड़ा एक्शन लेते हुए चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया. अवैध गतिविधियों के संचालन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही नहीं करने व चैकिंग अभियान में शिथिलता बरतने पर दून पुलिस कप्तान ने कडा एक्शन लिया। आईडीपीएल चौकी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई।

देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। बीती रात देहरादून एसएसपी को ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत एक होटल में बडे स्तर पर जुआ खेलने की गोपनीय सूचना मिली थी। जिस पर एसएसपी दून द्वारा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार रोड मुर्गी फार्म के पास स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से जुआ सामग्री, नगद धनराशि, विभिन्न ब्रान्डों की शराब की बोतलों के साथ काफी संख्या में लोगो के जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान चौकी स्तर पर चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान शिथिलता बरतने एवं लापरवाही परिलक्षित होने पर एसएसपी दून द्वारा चौकी आईडीपीएल पर नियुक्त समस्त स्टाफ को निलम्बित कर दिया गया। एसएसपी दून द्वारा चौकी प्रभारी आईडीपीएल सहित 12 पुलिस कर्मियों को निलम्बित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *