Home / उत्तराखंड / देहरादून / पूर्व BKTC अध्यक्ष की पोस्ट से हलचल, तो क्या राजनीति से सन्यास लेंगे अजेंद्र अजय, कहा- मोदी जी तीसरा दशक ऐसा होगा, जनता ने कभी कल्पना भी नहीं की थी

पूर्व BKTC अध्यक्ष की पोस्ट से हलचल, तो क्या राजनीति से सन्यास लेंगे अजेंद्र अजय, कहा- मोदी जी तीसरा दशक ऐसा होगा, जनता ने कभी कल्पना भी नहीं की थी

देहरादून : एक बार फिर से बद्री केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय की पोस्ट से राजनीति में हलचल मच गई है। उन्होंने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा है जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी क्या तीसरा दशक ऐसा होगा। अजेंद्र अजय की पोस्ट से ऐसा लग रह रहा है जैसे मानों वो किसी बात को लेकर हताश हैं और वो राजनीति से संन्यास लेना चाह रहे हों। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने सरकार पर ही सवाल खड़े किए हो बल्कि इससे पहले उनकी पोस्ट से केंद्र तक हलचल मच गई थी ।

अजेंद्र अजय की पोस्ट

अजेंद्र अजय ने लिखा कि उत्तराखंड में वर्तमान में जिस प्रकार का राजनीतिक परिदृश्य देखने को मिल रहा है, उससे राजनीति के प्रति मोहभंग सा होता जा रहा है। मोदी जी ने कहा था कि “तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।” Narendra Modi जी तीसरा दशक ऐसा होगा, हम जैसे कार्यकर्ताओं और देवभूमिकी जनता ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

छात्र जीवन से राष्ट्रवाद और सनातन के प्रति अगाध आस्था, विश्वास और समर्पण के कारण कई बार कई आरोप भी झेले। इन आरोपों से कभी व्यथित नहीं हुआ। व्यथित होने की परिस्थितियां तब उत्पन्न हो रही हैं, जब हम विपरीत कार्यों के साथ दिखाई पड़ रहे हैं और उनके प्रति हमारा मौन समर्थन प्रकट हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं दिखाई पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *