Home / बड़ी खबर / देहरादून से बड़ी खबर : बोरे में मिला महिला का सड़ा गला शव, मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल व FSL टीम

देहरादून से बड़ी खबर : बोरे में मिला महिला का सड़ा गला शव, मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल व FSL टीम

देहरादून में एक बार फिर से हत्या से सनसनी फैल गई. प्रेम नगर के जंगल में एक महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी समेत पुलिस टीम और एफएसएल की टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दरअसल आज प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को मिली। मिली सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो 04 से 05 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई व महिला की शिनाख्त तथा घटना के अनावरण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *