Home / बड़ी खबर / देखिए video : एक्सीडेंट में घायल ऋषभ पंत का हाल जानने देहरादून पहुंचे बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर

देखिए video : एक्सीडेंट में घायल ऋषभ पंत का हाल जानने देहरादून पहुंचे बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर

देहरादून-शुक्रवार तड़के सड़क हादसे का शिकार हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सिंह धामी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और साथ ही सीएम धामी में हर संभव चिकित्सा सुविधा उनको देने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सारे इलाज का खर्चा भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा.

पूरा देश भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। वहीं ऋषभ पंत की मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक को भी सम्मानित किया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने दोनों को सम्मानित करने की घोषणा की है।

इसी बीच अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर उनसे मिलने पहुंचे हैं. ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मीडिया को बताया कि “हम ऋषभ पंत से मिले, उनकी माता जी से भी मिले. और लोगों से ये अपील करते हैं कि ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करे.

https://youtu.be/te_oemtCmbY

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *