उत्तराखंड : पुलिस ग्रेड-पे को लेकर बड़ी खबर, मीटिंग खत्म, सुनिए मंत्री का बयान

देहरादून: आज शाम 5  बजे धामी मंत्रिमंडल की बैठक है जिसमे कई अहम प्रस्ताव रखे जाने की आशंका है। आज होने वाली कैबिनेट पर खासतौर पर पुलिस कर्मियों की नजरें गढ़ी हुई है। जी हां बता दें कि ग्रेड पे मामले को लेकर पुलिसकर्मियों में निराशा है। उनका कहना है कि सरकार हर विभाग में कर्मचारियों अधिकारियों को वेतन बढ़ा रही है लेकिन पुलिसकर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बता दें कि कैबिनेट से पहले शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने ग्रेड पे मसले को लेकर बड़ा बयान दिया हैष

पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड मामले को लेकर बनी कैबिनेट की उप समिति की आज तीसरी बैठक विधानसभा में हुई, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट उप समिति की बैठक में पुलिस कर्मचारियों की ग्रेड पे विसंगति पर विस्तार से चर्चा हुई है जिसमें वित्त विभाग के द्वारा भी परामर्श दिया गया है, सुबोध उनियाल का कहना है कि पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पर के मामले को लेकर तीसरी बैठक आज हुई है, जिसमें पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले पर रिपोर्ट तैयार की गई है,जिसे अब कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *