उत्तरकाशी से आज की सबसे बड़ी खबर है। बता दें कि जिले के मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय 5 महिलाएं मलबे में दब गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से निकाला। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह (30), कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह (33) ,सुशीला पत्नी रणवीर सिंह (35), विपिना पत्नी रामलाल (26), राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह (26) घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला।
वहीं खबर है कि इनमें से गंभीर रुप से घायल सूरी पत्नी विद्वान सिंह की पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे